जम्मू और कश्मीर ने बेहतरीन खेल के दम पर रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया। कर्नाटक के खिलाफ हुबली के केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया फाइनल मुकाबले ड्रॉ रहा और जम्मू और कश्मीर ने पहली बार रणजी खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

पांच दिनों तक बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए, जम्मू और कश्मीर ने कर्नाटक को हर डिपार्टमेंट में हराया, पहली पारी में 291 रन की बड़ी बढ़त बनाई और आखिरी दोपहर में अपनी दूसरी पारी 342/4 पर घोषित कर दी। नतीजा निकालने का कोई मौका न होने के चलते दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर मुकाबले ड्रॉ करने का फैसला किया।

Advertisement

मेहमान टीम ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया और शुभम पुंडीर (117) के ऐतिहासिक शतक की मदद से मैच पर जल्दी कंट्रोल कर लिया और जम्मू और कश्मीर ने पहले दिन स्टंप्स तक 284/2 का स्कोर बनाया। उन्हें यावर हसन (88) और अब्दुल समद (नाबाद 52) से अच्छा साथ मिला।

जम्मू और कश्मीर ने दूसरे दिन भी अपना दबदबा बनाए रखा। जिसमें कप्तान पारस डोगरा ने ज़बरदस्त हाफ सेंचुरी बनाई, वहीं कन्हैया वधावन (70) और साहिल लोत्रा (नाबाद 57) ने की पारियों ने मुकाबले में टीम की जीत मजबूत कर दी। जिससे जम्मू और कश्मीर ने 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेदंबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, लेकिन कोई और अपनी छाप नहीं छोड़ पाय।  

जम्मू और कश्मीर के गेंदबाजों ने तीसरे दिन बल्लेबाजों का शानदार साथ दिया, जिसमें औकिब नबी डार ने मैच जिताने वाला स्पेल डाला। उन्होंने केएल राहुल, करुण नायर और स्मरण रविचंद्रन जैसे बड़े विकेट लिए। कर्नाटक के लिए मयंक अग्रवाल ने 160 रन की पारी खेली, लेकिन टीम 293 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

नबी ने पहली पारी मे 5 विकेट लिए जिसकी बदौलत जम्मू और कश्मीर को 291 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।

Advertisement

जम्मू और कश्मीर की दूसरी पारी में खराब शुरूआत रही, लेकिन कामरान इकबाल और साहिल लोत्रा के शतक के दम पर वापसी करते हुए टीम की बढ़त को 600 पार पहुंचाया और कर्नाटक को मुकाबले से बिल्कुल बाहर कर दिया। इकबाल ने 311 गेंदों में 160 रन की पारी खेली, वहीं लोत्रा ने अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक जड़ते हुए नाबाद 101 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार