गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार (26 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने पहले 10 ओवर में 3 विकेट लेकर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिखाया।

Advertisement

इन 3 में से 2 विकेट तो जेसन होल्डर के एक ही ओवर में आए। होल्डर ने सबसे पहले 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली को बोल्ड किया। कोहली ने होल्डर की गेंद पर पुल शॉट मारने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्टंप्स में जा घुसी। इसके बाद इसी ओवर की चौथी गेंद पर होल्डर ने देवदत्त पडिक्कल के बल्ले का किनारा लगवाकर उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच आउट करवाया। उनके इस शानदार ओवर की बदौलत गुजरात की टीम मैच में वापसी करने में सफल रही। 

Advertisement

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार