3 जुलाई,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कप्तान जेसन होल्डर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत चौथे वन डे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 11 रन से हरा दिया। मेजबान टीम के 189 रन के जवाब में स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया सिर्फ 178 रनों पर ही ढेर हो गई। विंडीज की जीत के हीरो रहे होल्डर ने 9.4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 5 अहम विकेट हासिल किए, जिसमें कप्तान विराट कोहली का विकेट भी शामिल था।

Advertisement

190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और शिखर धवन (5) और विराट कोहली (3) सिर्फ 25 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। अजिंक्य रहाणे (60) और महेंद्र सिंह धोनी (54) के अलावा कोई भी बल्लेबाज कैरेबियाई अटैक के सामनें नहीं टिक सका। भारत के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 

Advertisement

दुनिया के नंबर 1 फिनिशर धोनी समदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को जीत के बहुत करीब ले गए लेकिन 49वें ओवर में 176 रन के कुल स्कोर पर केसरिक विलियम ने उन्हें आउट कर भारत की उम्मीदों को तोड़ दिया।  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान होल्डर ने सबसे ज्यादा 5 अल्जारी जोसेफ ने 2, और केसरिक विलियम, देवेंद्र बिशु,  और अश्ले नर्स ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले, विंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंग्थ के कारण खुलकर नहीं खेल पाए और मेजबान टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी।

विंडीज की शुरुआत बेहद धीमी रही। उसने अपने 50 रन पूरे करने के लिए 15.2 ओवर लिए। एविन लुइस (35) और काइल होप (35) की सलामी जोड़ी रनों के लिए संघर्ष कर रही थी। 57 के कुल स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने इस जोड़ी को तोड़ा। उन्होंने काइल को केदार जाधव के हाथों कैच कराया।  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

Advertisement

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कुलदीप ने लुइस की पारी का अंत 80 के कुल योग पर किया। यहां से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

रोस्टन चेस (24) रंग में आते इससे पहले ही कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। शाई होप भी 25 रनों की अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और पांड्या का दूसरा शिकार बने। वह 136 के कुल स्कोर पर आउट हुए।

कप्तान होल्डर ने 11 रनों का योगदान दिया। वह कुलदीप यादव की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए। कुछ देर बाद केरन पावेल (2) भी पवेलियन लौट गए।  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

Advertisement

एशले नर्स (4) और देबेंद्र बिशु 15 रनों का योगदान द सके। जोसेफ पांच और केसरिक विलियम्स दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की तरफ से उमेश यादव और हार्दिक ने तीन-तीन विकेट लिए। कुलदीप को दो सफलता मिली। 2015 के बाद अपना पहला वनडे खेल रहे मोहम्मद शमी किफायती साबित हुए। उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवरों में दो मेडेन ओवर फेंके और 33 रन दिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार