सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए डेब्यू मैच में जेसन रॉय (Jason Roy) ने शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को दुबई मे खेले गए आईपीएल मुकाबले में रॉय ने 42 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली और सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अहम रोल निभाया। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।  

Advertisement

हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले जेसन रॉय तीसरे खिलाड़ी बन गई है। उनसे पहले अमित मिश्रा ने 2013 में खेले गए हैदराबाद के पहले मैच में यह कारनामा किया था। 

Advertisement

इसके अलावा वह हैदराबाद के लिए IPL डेब्यू पर 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले शिखर धवन ने साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में डेब्यू करते हुए 50 प्लस स्कोर बनाया था। 

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में विकेट पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने जेसन के 60 jv और विलियम्सन के 41 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के मदद से नाबाद 51 रनों की पारी के दम पर 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 167 रन बनाकर मैच जीता। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार