India vs West Indies 1st Test: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah Test Record)  ने गुरुवार (2 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। बुमराह ने 14 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, उन्होंने जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स और जोहान लेन को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही बुमराह ने खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

भारत में सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट 

Advertisement

लेन भारत में बुमराह का 50वां टेस्ट शिकार बने। इसके साथ ही बुमराह भारत में सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 24 पारियों में यह मुकाम हासिल कर पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की बराबरी की। बता दें कि बुमराह ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया औऱ इंग्लैंड में भी 50-5- टेस्ट विकेट हासिल कर चुके हैं। 

जडेजा को पछाड़ा

बतौर भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट हासिल करने के मामले में बुमराह चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। बुमराह ने अभी तक 254 पारियों में 147 बार बल्लेबाज को बोल्ड किया है। इस लिस्ट मे उन्होंने रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 427 पारी में 145 बार खिलाड़ियों को बोल्ड किया। अनिल कुंबले (186 ) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पहली पारी में भारतीय टीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को 162 रनों पर ऑलआउट कर दिया। बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार