3 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे पांचवें वनडे मैच में टीम इंडिया के युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। बुमराह भारत-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

Advertisement

बुमराह ने 10वें ओवर में श्रीलंका के कप्तान उपुल थरंगा को धोनी के हाथों कैच कराकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। थरंगा इस सीरीज में बुमराह के 14वें शिकार बने। 

Advertisement

बुमराह भारत-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बुमराह ने श्रीलंका के अजंता मेंडिस को पीछे छोड़ा है। मेंडिस ने साल 2008 में भारत के खिलाफ अपने सरजमीं पर पांच वनडे मैचों की सीरीज में 13 विकेट हासिल किए थे।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS  

इससे पहले भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में अजीत अगरकर ने सबसे ज्यादा 12 विकेट 2005-2006 में लिए थे। 

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका की धरती पर एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से नंबर 1 तेज गेंदबाज बन गए हैं। 

गौरतलब है कि मेजबान श्रीलंका पहले ही लगातार चार वनडे मैच हराकर सीरीज गवां चुकी है और अब उसपर क्लीन स्वीप का खतरा है। पांचवें वनडे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने का बाद 63 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS  

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार