India vs Sri Lanka Test 2026: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में खेलने की मंजूरी दे दी है।
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान किया था और साफ किया था कि उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के दौरान घुटने में चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह लॉर्ड्स में हुए निर्णायक मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।
BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "जसप्रीत बुमराह अपनी चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने सीओई के जरूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं। उम्मीद है कि वह दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि बुमराह को लेकर बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।