India vs England 3rd Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) का खराब फॉर्म भारत के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली जारी में भी जारी रहा। तीसरे दिन के खेल के दौरान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गेंद पर रिवर्स स्‍कूप खेलने के चक्कर में रूट स्लिप में यशस्वी जायसवाल को अपना कैच थमा बैठे। रूट ने 31 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाए। 

Advertisement

40वें ओवर के दौरान बुमराह ने चौथे स्‍टंप पर फुलर गेंद डाली,जिसे रूट रिवर्स स्‍कूप करने गए, लेकिन गेंद सीधा दूसरी स्लिप में यशस्वी जायसवाल के पास गई और उन्होंने बेहतरीन कैच लपका। 

Advertisement

बता दें कि इस सीरीज में यह तीसरी बार है जब बुमराह ने रूट को अपना शिकार हनाया है। रूट को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में बुमराह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह ने 13वीं बार उन्हें आउट कर जोश हेजलवुड की बराबरी की। 

मौजूदा सीरीज में रूट का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। रूट ने अभी तक खेली गई 5 पारियों में 14 की औसत से सिर्फ 70 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 29 रन रहा है। इंग्लैंड के गेंदबाज रेहान अहमद ने भी उनसे कम पारियों में ही इतने रन बनाए हैं। 

Also Read: Live Score

 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार