रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज और विराट कोहली (Virat Kohli) गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में फ्लॉप रहे और 9 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए। रनमशीन कोहली को पारी के तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

 
Advertisement

बुमराह ने बैक ऑफ़ लेंथ गेंद थी, जिसपर कोहली मिड विकेट के ऊपर से बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर के तरफ गई औऱ ईशान किशन ने अपने बाईं तरफ डाइव मारकर शानदार कैच लपका। 

Advertisement

बता दें कि यह पांचवीं बार है जब बुमराह ने आईपीएल में कोहली को आउट किया है। वह कोहली को इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। संदीप शर्मा (7) और आशीष नेहरा (6) ने ही अब इस लिस्ट में बुमराह से आगे हैं। 

कोहली ने बुमराह के खिलाफ 16 पारियों मे 147.36 की स्ट्राईक रेट से 140 रन बनाए और 5 बार उनका शिकार बने हैं।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि कोहली मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। पहले 6 मैच में उन्होंने 79.75 की औसत से 319 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक औऱ दो अर्धशतक आए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह पहले स्थान पर हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार