India vs Sri Lanka ODI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने मंगलवार (3 जनवरी) को प्रैस रिलीज जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी।   

Advertisement

वनडे सीरीज के लिए पहले ही टीम का ऐलान हो गया था। लेकिन पूरी तरह फिट ना होने के कारण बुमराह को टीम में शामिल नहीं किया गया था।

Advertisement

बुमराह पीछ की चोट के कारण सितंबर 2022 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। इस चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में नहीं खेल पाए थे। जिसके बाद बुमराह रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी गए थे और अब उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है। वह जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे।  

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी को गुवाहटी में खेला जाएगा।  दूसरा वनडे 12 जनवरी को कोलकाता में और तीसरा और आखिरी वनडे 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबले दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम 

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार