केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 223 रन बनाए, जिसके जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah vs Dean Elgar)  ने साउथ अफ्रीका के कप्तान और ओपनर डीन एल्गर (Dean Elgar Wicket) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। 

Advertisement

पारी के पांचवें ओवर में बुमराह ने गुड लेंथ की गेंद डाली, जो लेग स्टंप पर पड़कर कोण के साथ बाहर निकली। बिना पैर हिलाए एल्गर हरकत करती गेंद को डिफेंस करने गए, गेंद बल्ले के किनारा लेकर पहले स्लिप में खड़े चेतेश्वर पुजारा के हाथों में चली गई। 

Advertisement

बुमराह की इस शानदार गेंद का एल्गर के पास कोई जवाब नहीं था। पिछले मैच में विजयी अर्धशतक जड़ने वाले एल्गर ने 16 गेंद का सामना कर सिर्फ 3 रन बनाए। 

बता दें कि इस सीरीज में तीसरी बार बुमराह ने एल्गर को अपना शिकार बनाया है। इससे पहले सेंचुरियन में खेले गए टेस्ट की दोनों पारियों में बुमराह ने साउथ अफ्रीकी कप्तान को आउट किया था। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा। सयंम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 201 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 79 रनों की पारी खेली, जिसके चलते भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा। इस दौरान कोहली ने 158 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार