टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर्स में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए पहले तो बल्लेबाजों ने शानदार काम किया और बाद में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया।

Advertisement

गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबज़ादा फरहान को आउट करके भारत को पहली विकेट दिलाई लेकिन इसके बाद अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लेकर पाकिस्तान को पूरी तरह से मैच से बाहर कर दिया। सबसे पहले तो बुमराह ने सैम अयूब को एलबीडब्ल्यू आउट किया और उसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को भी हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को एक ही ओवर में दो विकेट दिला दिए।

Advertisement

बुमराह के इस ओवर ने पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया और जो विकेट पाकिस्तान ने पावरप्ले में गंवाए उसके बाद वो कभी मैच में वापस नहीं आ सके। बुमराह द्वारा ली गई ये दोनों विकेटों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ही थोड़ा टिककर बल्लेबाजी कर सके। उस्मान खान ने कुछ देर संघर्ष करते हुए 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका और टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। नतीजन पाकिस्तान की पारी 114 रन पर ही सिमट गई। भारत के लिए इस पारी में जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा तिलक वर्मा और कुलदीप यादव ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार