Jasprit Bumrah Yorker Jacob Bethell Video: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd ODI) बीते गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने घातक यॉर्कर से जैकब बेथेल (Jacob Bethell) को दिन में तारे दिखा दिए और वो सीधा औंधे मुंह जमीन पर गिरे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना इंग्लैंड की पारी के तीसरे ओवर में घटी। यहां जसप्रीत बुमराह अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक तेज तर्रार यॉर्कर डालकर जेकब बेथेल को सरप्राइज किया। उन्होंने ये गेंद सटीकता से बेथेल के पैरों पर मारा था जिसके लिए ये इंग्लिश खिलाड़ी बिल्कुल भी तैयार नहीं था।
ऐसे में होना क्या था। जेबक बेथेल के होश ही उड़ गए और वो गेंद को खेलने की कोशिश में औंधे मुंह जमीन पर गिरे। ध्यान दें कि ये बॉल बेथेल के पैर पर लगा था जिसके बाद टीम इंडिया ने आउट के लिए जोरदार अपील की। हालांकि यहां जसप्रीत बुमराह जानते थे कि बॉल स्टंप्स पर नहीं लगेगा, जिस वज़ह से अंपायर के नाकारने पर उन्होंने अपनी टीम से DRS लेने के लिए इंकार किया।
बताते चलें कि दूसरे वनडे में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाज़ी की और अपने 10 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट झटका। उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट (1 गेंद पर 0 रन) को जीरो के स्कोर पर आउट करके पवेलियन भेजा। बात करें जेकब बेथेल की तो वो 10 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए।
मैच का हाल: कार्डिफ वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जो कि 44 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 233 रन बनाकर ऑल आउट हुए। मेहमान टीम के लिए श्रेयस अय्यर (71 गेंदों पर 66 रनन) और विराट कोहली (66 गेंदों पर 65 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 144 गेंदों पर नाबाद 99 रन ठोके जिसके दम पर मेजबान टीम ने 44.1 ओवर में 234 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में वापसी करके 1-1 की बराबरी कर ली है।