Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबले में से एक खेला गया। पाक ने 1 विकेट से अफगान टीम को हराया। मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी आसिफ अली और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। इस गर्मागर्मी पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज जावेद मियांदाद ने रिएक्शन देते हुए अफगान टीम को लताड़ लगाई है।

Advertisement

जावेद मियांदाद ने कहा, 'ये जुम्मा-जुम्मा 8 दिन के बच्चे हैं। अफगानिस्तान के व्यवहार से मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं उनका जो बिहेवियर है वो बहुत ज्यादा गंदा है। ये चाहते क्या हैं ये कितने बड़े हो गए हैं ये। इनके दिमाग तो नहीं खराब हो गए हैं। पाकिस्तान आज से नहीं 20 साल से है। इन्होंने हमसे सीखा है। पहले क्रिकेटर बनो क्रिकेट खेलना सीखो।'

Advertisement

जावेद मियांदाद ने आगे कहा,  'इनको लाने वाले हम आज ये प्रैक्टिस पाकिस्तान में करते हैं। मैंने इनको कोचिंग की थी अब इनकी भाषा देखें और इनकी शक्ल देखें। दिमाग तो नहीं इनका खराब हो गया है इन्हें लगता है कि ये सुपरस्टार बन गए हैं। तुम्हारी क्रिकेट कुछ नहीं है। क्रिकेट लोगों को मिलाती है लोगों को लड़ाती नहीं है। हमनें तुम्हारे ऊपर एहसान किया है जो अब कभी नहीं करेंगे।'

वहीं अगर एशिया कप 2022 की बात करें तो फाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। 11 सिंतबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया का एशिया कप का सफर बेहद खराब रहा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका और पाकिस्तान से हारकर एशिया कप से बाहर हो गई। भारत की एकमात्र जीत अफगानिस्तान के खिलाफ आई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार