West Imdies vs Bangladesh 2nd Test Day 2: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स(Jayden Seales)  ने जमैका के सबीना पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। सील्स ने 15.5 ओवर में 0.30 की इकॉनमी से सिर्फ 5 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 10 ओवर मेडन डाले। सील्स ने लिटन दास,मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम और नाहिद राणा को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में पिछले 46 साल में एक पारी में  बेस्ट इकॉनमी (कम से कम 10 ओवर) से गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले उमेश यादव ने 2015 में साउत अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट पारी में 0.42 की इकॉनमीसे गेंदबाजी करते हुए 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने 21 में से 15 ओवर मेडन डाले थे।  

Advertisement

गौरतलब है कि दूसरे दिन के अंत तक वेस्टइंडीज ने 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी बांग्लादेश से 94 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर क्रैग ब्रैथवेट 33 रन औऱ कीसी कार्टी 19 रन बनाकर नाबाद रहे।   वेस्टइंडीज को एकमात्र झटका मिकाइल लुईस (12) के रूप में लगा, जिन्होंने नाहिद राणा ने अपना शिकार बनाया।

इससे पहले दूसरे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 164 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। शादमान इस्लाम ने 137 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, वहीं कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 75 गेंदों में 36 रन बनाए। टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

सील्स के अलावा शमर जोसेफ ने 3 विकेट, केमार रोच ने 2 विकेट और अल्जारी जोसेफ ने 1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार