ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया बेशक बैकफुट पर नजर आ रही है लेकिन टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स इस टेस्ट मैच के पहले दो दिन छाई रहीं। पहले तो रोड्रिग्स ने टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली और बाद में जब फील्डिंग की बारी आई तो उन्होंने कई जबरदस्त कैच पकड़े।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी रोड्रिग्स के इन दो कैचों का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पहला कैच तब देखने को मिला जब क्रांति गौड़ बॉलिंग कर रही थीं। ये 12वें ओवर की आखिरी बॉल थी जब फोएबे लिचफील्ड ने गौड़ की गेंद पर ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन ये ड्राइव हवा में खेला गया था और कवर्स के पास खड़ी रोड्रिग्स ने हवा में छलांग लगाकर एक गजब के कैच को अंजाम दिया।

Advertisement

इतना ही नहीं, इसके बाद जब स्नेह राणा बॉलिंग पर आई तो एक बार फिर रोड्रिग्स एक्शन में दिखी। ये 63वें ओवर की पांचवीं गेंद थी जिस पर बेथ मूनी ने भी वही गलती की और हवा में ड्राइव खेल दिया। एक बार फिर रोड्रिग्स ने गजब का कैच पकड़कर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में हड़कंप मचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेटों में से तीन कैच तो रोड्रिग्स ने ही पकड़े। उनके कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो वाका ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया की कैप्टन एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी और उनके गेंदबाजों ने अपनी कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही ठहराते हुए भारतीय टीम को पहली इनिंग में 62.4 ओवर में 198 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक अपनी पहली इनिंग में 81 ओवर में 8 विकेट खोकर 293 रन बना लिए हैं और उनके पास पहली पारी के आधार पर 95 रनों की बढ़त हो चुकी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार