दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार, 23 दिसंबर को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 सीजन के लिए जेमिमा रोड्रिग्स को अपनी नई कप्तान घोषित किया। वह पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान मेग लैनिंग की जगह लेंगी, जिनके नेतृत्व में दिल्ली ने लगातार तीन बार WPL फाइनल तक का सफर तय किया था। फ्रेंचाइज़ी मैनेजमेंट इस बार भारतीय नेतृत्व पर भरोसा जताना चाहता था, और इसी सोच के तहत जेमिमा को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

25 वर्षीय जेमिमा हाल ही में भारत की ऐतिहासिक ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीत का अहम हिस्सा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी नाबाद 127 रनों की शानदार पारी ने भारत को 339 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करने में मदद की थी। बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की उनकी काबिलियत ने उन्हें कप्तानी के लिए मजबूत दावेदार बनाया।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेमिमा अब तक 27 WPL मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 139.67 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। वह लीग के अब तक के तीनों सीजन के फाइनल में टीम का हिस्सा रही हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल ने कहा कि जेमिमा पहले दिन से टीम के साथ हैं और यह तय था कि एक दिन वह दिल्ली की कप्तानी करेंगी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की पारी को प्रेरणादायक बताते हुए भरोसा जताया कि जेमिमा टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

वहीं कप्तान बनने पर जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसे अपने और अपने परिवार के लिए एक सपनों जैसा साल बताया और कहा कि यह टीम उनके लिए परिवार जैसी है।

जेमिमा रोड्रिग्स अब तक भारत के लिए 113 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 30.93 की औसत से 2,444 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 14 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा वह 59 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जहां उन्होंने 3 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 1,749 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वहीं विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत शनिवार, 10 जनवरी को नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार