पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के इकलौते पिंक टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाकर 125 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में भारत की दूसरी पारी भी लड़खड़ा गई और दिन का खेल खत्म होने तक टीम 6 विकेट पर 105 रन ही बना सकी।

Advertisement

पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजी ढह गई। यहां तक कि पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाली बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अपना विकेट फेंककर हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने टेस्ट मैच में टी-20 वाला शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया और उनके इस शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया।ये घटना इंडिया की दूसरी इनिंग्स के 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली।

Advertisement

एनाबेल सदरलैंड ने एक बैक ऑफ लेंथ बॉल फेंकी जो ऑफ-स्टंप एरिया में पिच हुई। जेमिमा ने इस गेंद पर सेफ शॉट खेलने के बजाय, अपने स्टंप्स के बाहर जाकर स्कूप शॉट मारने का फैसला किया। हालांकि, जेमिमा का प्लान पूरी तरह फेल हो गया। शॉट मारते समय, जेमिमा का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे बॉल टॉप एज पर लगकर हवा में चली गई जहां बेथ मूनी ने आसान सा कैच पकड़कर जेमिमा की पारी का अंत कर दिया। उनके इस खराब शॉट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जेमिमा के इस शॉट की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर, जस्टिन लैंगर ने भी आलोचना की। उन्होंने रोड्रिग्स के शॉट के चुनाव पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा, “उसे उस फैसले पर पछतावा होगा। आप टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं, आपके पास बैटिंग के लिए ढाई दिन हैं।” वहीं, सोशल मीडिया पर भी जेमिमा की आलोचना थमने का नाम नहीं ले रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार