बिग बैश लीग सीज़न 11 के फाइनल मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 79 रनों से हराकर एक और बार खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि, झाई रिचर्डसन ने जैसे ही आखिरी विकेट लिया उसके कुछ ही सेकेंड में उनको लहूलुहान देखा गया।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि झाई रिचर्डसन ने सिक्सर्स के आखिरी बल्लेबाज़ स्टीव ओ कीफे को एलबीडब्ल्यू आउट किया वो और उनकी पूरी टीम खुशी से झूम उठी और इसी दौरान किसी एक साथी खिलाड़ी का कंधा उनकी नाक पर जा लगा और उनकी नाक से खून निकलने लगा।

Advertisement

जब रिचर्डसन की नाक से खून निकल रहा था तो भी वो हंस रहे थे क्योंकि ये खून भी उनको चैंपियन बनने का जश्न मनाने से नहीं रोक पाया। इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉज भी रिचर्डसन का इंटरव्यू लेने आ गए और पूरे इंटरव्यू के दौरान उनके चेहरा खून से लथपथ दिखा।

इस घटना का वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी शेयर किया है। वहीं, अगर इस फाइनल मैच की बात की जाए तो स्कॉर्चर्स के 171 रनों के जवाब में सिक्सर्स की टीम सिर्फ 92 रनों पर ढेर हो गई और इस तरह 79 रनों के बड़े अंतर से पर्थ की टीम ने खिताब जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार