Jaffna Kings vs Colombo Strikers, Dream 11 Team:

Advertisement

लंका प्रीमियर लीग 2023 का 13वां  मुकाबला जाफना किंग्स और कोलंबो स्टार्स के बीच मंगलवार (08 अगस्त) को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। LPL 2023 में पिछली बार जब इन दोनों ही टीमों में भिड़ंत हुई थी तब जाफना किंग्स ने कोलंबो स्टार्स को 21 रनों से हराया था। ऐसे में अब कोलंबो स्टार्स की निगाहें जाफना किंग्स से हिसाब बराबर करने पर टिकी होंगी। 

इस मुकाबले में आप पाकिस्तानी अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक पर दांव खेल सकते हैं। शोएब 511 टी20 मुकाबलों का अनुभव रखते हैं। वह फटाफट फॉर्मेट में 12602 रन और 168 विकेट झटक चुके हैं। पिछले मुकाबले में भी उन्होंने 74 रन और 2 विकेट झटके थे ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप बाबर आजम या डुनिथ वेललेज को चुन सकते हो।

JK vs CS: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 08 अगस्त 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम

JK vs CS: Pitch Report

यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 168 रन रहा है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
 
JK vs CS: Where to Watch?

लंका प्रीमियर लीग के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस यह मुकाबला फैन कोर्ड ऐप पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

JK vs CS: Head to Head

कुल - 08
जाफना किंग्स - 06 
कोलंबो स्टार्स - 02

Jaffna Kings vs Colombo Strikers, Dream11 Team

विकेटकीपर - निरोशन डिकवेला
बल्लेबाज- शोएब मलिक (कप्तान), बाबर आजम (उपकप्तान), तौहीद हिरदॉय
ऑलराउंडर -  मोहम्मद नवाज, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेललेज
गेंदबाज- नुवान तुषारा, नसीम शाह, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना

Jaffna Kings Probable Playing XI 

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, तौहीद हिरदॉय, डेविड मिलर, शोएब मलिक, डुनिथ वेललेज, थिसारा परेरा (कप्तान), विजयकांत वियसकांथ, महेश थीक्षाना, दिलसान मदुशंका, नुवान तुषारा

Colombo Strikers Probable Playing XI 

पथुम निसांका, बाबर आजम, नुवानीडु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला (कप्तान और विकेटकीपर), लाहिरू कुमारा, रमेश मेंडिस, नसीम शाह, मथीशा पथिराना, लक्षण संदकन

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार