कैनबरा, 1 फरवरी (CRICKETNMORE)| जो बर्न्स (नाबाद 172) और ट्रेविस हेड (161) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 308 रन की शानदार साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने यहां मनुका ओवल मैदान पर श्रीलंका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 384 रन का स्कोर बना लिया है। 

Advertisement

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसका यह फैसला उस समय गलत साबित होता दिखाई देने लगा जब उसने 28 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। इन तीन विकेटों में मार्कस हैरिस (11), उस्मान ख्वाजा (0) और मार्नस लाबुशेन (6) के विकेट शामिल हैं।

Advertisement

इसके बाद बर्न्स और हेड ने चौथे विकेट के लिए 308 रन की बेहतरीन साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ संकट से बाहर निकाला बल्कि उसे एक मजबूत स्कोर की ओर पहुंचा दिया। बर्न्स का टेस्ट में यह चौथा शतक है। इसके अलावा उनकी यह सर्वश्रेष्ठ पारी भी है। बर्न्स अब तक 243 गेंदों का सामना कर चुके हैं जिसमें उन्होंने 26 चौके लगाए हैं।

हेड का यह पहला शतक है। उन्होंने 204 गेंदों की शतकीय पारी में 21 चौके और एक छक्का लगाया।कुर्टिस पैटरसन 48 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद हैं। 
श्रीलंका की ओर से विस्वा फर्नांडो को अब तक तीन और चमीका करुणारत्ने को एक विकेट मिला है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार