इंग्लैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रूट एक टेस्ट की एक पारी में दो बार हैट्रिक गेंद का सामना करने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।  

Advertisement

रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में दो बार हैट्रिक गेंद का सामना किया। पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर डोमिनिक सिबली और तीसरी गेंद पर हसीब हमीद को आउट किया। इसके बाद रूट ने सिराज की हैट्रिक गेंद का सामना किया।

Advertisement

इसके बाद इशांत शर्मा ने 111वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोइन अली और छठी और आखिरी गेंद पर सैम कुरेन को पवेलियन भेजा। इसके बाद इशांत ने अपने अगले ओवर में हैट्रिक गेंद फेंकी तो उसका सामना भी रूट ने ही किया। 

इससे पहले बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 2004 में ढाका में भारत के खिलाफ ढाका में खेले गए टेस्ट मैच में एक पारी में दो बार हैट्रिक गेंद का सामना किया था।  

बता दें कि रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 22वां शतक जड़ा। रूट ने 321 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौकों की मदद से नाबाद 180 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 391 रन बनाए। मेजबान टीम ने पहली पारी में 27 रनों की बढ़त हासिल कर लिए।

रूट ने इस पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16000 रन भी पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार