India vs England 3rd Test: इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट (Joe Root Test Catches) ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स स्टेडियम में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (11 जुलाई) को एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। लेकिन बल्लेबाजी नहीं फील्डिंग में। 

Advertisement

भारतीय पारी के 21वें ओवर में बेन स्टोक्स की गेंद पर रूट ने स्लिप में अपने बाईं तरफ डाइव लगाकर करुण नायर का बेहतरीन कैच पकड़ा। इसके साथ ही उन्होंने बतौर फील्डर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रूट के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 211 कैच हो गई हैं। इस लिस्ट में उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को पछाड़ा, जिनके नाम टेस्ट में बतौर फील्डर 210 कैच दर्ज हैं। 

Advertisement

नायर 62 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इससे पहले रूट ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाते हुए इंग्लैंड के लिए पहली पारी में शतक लगाया। रूट ने 199 गेंदों का सामना किया और चार चौकों की मदद से 104 रन की पारी खेली। रूट के करियर का यह 37वां टेस्ट शतक है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह राहुल द्रविड़ औऱ स्टीव स्मिथ को पछाड़कर टॉप 5 में शुमार हो गए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि दूसरे दिन के खेल के दौरान इंग्लैंड की पहली पारी 387 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद दूसरे दिन के अंत तक भारतीय टीम ने 3 विकेट गवाकर 145 रन बना लिए हैं और मेजबान टीम से अभी 242 रन पीछे है। केएल राहुल 53 रन औऱ ऋषभ पंत 19 रन बनाकर नाबाद रहे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार