भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जो रूट का बल्ला जमकर गरजा है। बल्लेबाजी के दौरान जो रूट शानदार लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। वहीं, जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलकर सभी को हैरान कर दिया। 

Advertisement

मोहम्मद सिराज की तेज गति की गेंद को जिस तरह से जो रूट ने रिवर्स स्वीप खेलकर चौके में तब्दील किया वह सिराज के मनोबल को तोड़ने वाला था। यह वाक्या तब हुआ जब जो रूट अपने साथी जेम्स एंडरसन के साथ 170 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। हो ना हो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े एंडरसन को इस शॉट को देखकर काफी खुशी मिली होगी।

Advertisement

हाल ही में जब इंग्लैंड की टीम ने भारत का दौरा किया था तब कुछ ऐसा ही शॉट ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर लगाया था। एंडरसन द्वारा ऑफ स्टम्प के बाहर पटकी गेंद पर ऋषभ पंत ने रिवर्स स्वीप खेला था। जेम्स एंडरसन के खिलाफ दूसरी नई गेंद से इस तरह का रिवर्स स्वीप शायद ही किसी बल्लेबाज ने खेला हो जैसा पंत ने खेला था। 

वहीं जो रूट ने अब मोहम्मद सिराज की गेंद पर ठीक उसी तरह का शॉट खेलकर एंडरसन के दिल को ठंडक जरूर दे दी होगी। वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो चौथे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन हो गया है। टीम इंडिया की बढ़त 154 रनों की हो गई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार