11 अगस्त,नई दिल्ली। इंग्लैंड औऱ पाकिस्तान के बीच 13 अगस्त (गुरुवार) से साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में रोमांचक जीत हासिल करने वाली मेजबान इंग्लैंड की नजरें इस मुकाबले में सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी, वहीं पाकिस्तान की टीम वापसी के इरादे के साथ उतरेगी। 

Advertisement

इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। जो उनसे पहले अब तक इंग्लैंड को दो ही क्रिकेटर कर पाए हैं। दूसरे टेस्ट में 28 रन बनाते ही रूट पाकिस्तान के खिलाफ 1000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 10 टेस्ट मैच की 19 पारियों में 57.17 की औसत से 972 रन बनाए हैं। 

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ 1000 टेस्ट रन बनाने का कारनामा अब तक इंग्लैंड के दो ही खिलाड़ी कर पाए हैं, एलिस्टर कुक और डेविड गोवर। पूर्व कप्तान कुक ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 टेस्ट में सबसे ज्यादा 1719 रन और गोवर ने 17 टेस्ट मैचों में 1185 रन बनाए हैं। 

मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट में कप्तान रूट अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। उन्होंने पहली पारी में 14 औऱ दूसरी पारी में 42 रनों का योगदान दिया था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार