Joe Root Record: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बुधवार, 19 अगस्त से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (ENG vs PAK Test Series) का आगाज होगा। गौरतलब है कि इस सीरीज में इंग्लिश कैप्टन जो रूट (Joe Root) अपने बैट से धमाल मचाकर महान एलिस्टेयर कुक (Alastair Cook) का एक महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 18 टेस्ट की 31 पारियों में 2 शतक और 7 अर्धशतक ठोककर 1487 रन बना चुके हैं। यहां से वो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 233 रन बनाते हैं तो वो पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

फिलहाल ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ एलिस्टेयर कुक के नाम दर्ज है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 20 मैचों की 36 पारियों में 1719 रन बनाए। इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में जो रूट मौजूदा समय में पांचवें पायदान पर हैं।

इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड) - 20 मैचों की 36 पारिोयं में 1719 रन
  • इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान) - 19 मैचों की 32 पारियों में 1584 रन
  • मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) - 23 मैचों की 41 पारियों में 1554 रन
  • मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) - 14 मैचों की 24 पारियों में 1499 रन
  • जो रूट (इंग्लैंड) - 18 मैचों की 31 पारियों में 1487 रन

गौरतलब है कि 35 वर्षीय जो रूट टेस्ट इंटरनेशनल में दुनिया के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 166 टेस्ट की 304 पारियों में 41 शतक और 67 अर्धशतक ठोककर ये पॉजिशन हासिल की है। इस रिकॉर्ड लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ और सिर्फ 'क्रिकेट के भगवान' महान सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15,921 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार