Joe Root Record: हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कैप्टेंसी वाली इंग्लिश क्रिकेट टीम (England Cricket Team) मंगलवार, 22 सितंबर से श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज (ENG vs SL ODI) खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट (Joe Root) श्रीलंका के लीज़ेड क्रिकेटर कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) का एक महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जो रूट के पास इतिहास रचने का मौका: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 वर्षीय जो रूट एक बेहद ही काबिल बल्लेबाज़ हैं जो कि वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 32 वनडे में श्रीलंका के सामने 67.85 की औसत से 1425 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 सेंचुरी और 11 हाफ सेंचुरी ठोकी।
खास बात ये है कि अब जो रूट के पास कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़कर इंग्लैंड-श्रीलंका वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज़ बनने सुनहरा मौका है। वो इंग्लैंड की धरती पर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे में 201 रन बनाकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। गौरतलब है कि कुमार संगाकारा, जो कि श्रीलंका क्रिकेट के एक लीज़ेड क्रिकेटर हैं, उन्होंने इंग्लैंड के सामने 44 वनडे में 47.79 की औसत से 1625 रन बनाए।
इंग्लैंड-श्रीलंका वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी
- कुमार संगाकारा (श्रीलंका) - 44 मैचों की 41 पारियों में 1625 रन
- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 47 मैचों की 43 पारियों में 1562 रन
- जो रूट (जो रूट) - 32 मैचों की 29 पारियों में 1425 रन
- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 35 मैचों की 34 पारियों में 1195 रन
- तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) - 34 मैचोंकी31 पारियों में 966 रन
जो रूट के ODI आंकड़ें: जोसेफ़ एडवर्ड रूट यानी जो रूट इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब बल्लेबाज़ों में से एक हैं। ये अनुभवी खिलाड़ी इंग्लिश टीम के लिए सर्वाधिक ODI रन बनाने का रिकॉर्ड रखते हैं। वो 192 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 51.15 की औसत से 7826 रन बनाए हैं।
इसके अलावा इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का महारिकॉर्ड भी जो रूट के नाम दर्ज है। उन्होंने 393 मैचों की 520 पारियों में 22,997 रन बनाकर ये मुकाम हासिल किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड ODI टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सॉनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।