Joe Root Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम मौजूदा समय में पाकिस्तान के टूर (England Tour of Pakistan) पर है। वो मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ वनडे ट्राई सीरीज (Pakistan ODI Tri Series 2026) खेल रहे हैं। इस Tri Nation Series में इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट (Joe Root) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

कुमार संगकारा का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका: इंग्लिश क्रिकेटर जो रूट एक बेहद ही दिग्गज बल्लेबाज़ हैं। वो इंग्लैंड के लिए 196 ODI खेलकर 7936 रन बना चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के सामने तो ODI में बेहद ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वो 35 वनडे में 62.58 की औसत से 1502 रन ठोक चुके हैं।

अब जो रूट के पास इंग्लैंड-श्रीलंका वनडे का नंबर-1 बल्लेबाज़ बनने का मौका है। वो Pakistan Tri Series में श्रीलंका के सामने 124 रन बनाकर ये कारनामा कर सकते हैं। फिलहाल नंबर-1 की पॉजिशन पर श्रीलंका के लीज़ेंड कुमार संगाकारा हैं। उन्होंने इंग्लैंड-श्रीलंका वनडे में 44 मैचों में 1625 रन बनाए।

इंग्लैंड-श्रीलंका ODI में सर्वाधिक रन

  • कुमार संगाकारा  - 44 मैचों की 41 पारियों में 1625 रन
  • महेला जयवर्धने - 47 मैचों की 43 पारियों में 1562 रन
  • जो रूट - 35 मैचों की 32 पारियों में 1502 रन
  • सनथ जयसूर्या - 35 मैचों की 34 पारियों में 1195 रन
  • तिलकरत्ने दिलशान - 34 मैचों की 31 पारियों में 966 रन

बताते चलें कि मौजूदा Tri Series में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दो मुकाबले खेले जाएंगे। अगर ये दोनों टीमें फाइनल तक पहुंच जाती हैं, तो फिर इनके बीच एक अतिरिक्त मुकाबला भी होगा। फिलहाल इसके आसार कम दिख रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान ने शुरुआती दो मैचों में इंग्लैंड और श्रीलंका दोनों को ही हरा दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की ODI स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी ओवरटन, बेन डकेट, मेसन क्रेन, सैम करन, जोश टंग, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), हेनरी क्रोकोम्ब, जेम्स कोल्स, सोनी बेकर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार