मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट ने खुलासा किया है कि वह क्यों अपने आदर्श भारत के लीजेंड सचिन तेंदुलकर को इतना महान मानते हैं।

Advertisement

रुट डीपी विश्व आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस बात से बहुत प्रभावित हैं कि किस तरह सचिन अपने खेलने के दिनों में भारी दबाव का सामना करते थे।

Advertisement

उन्होंने आईएल टी20 के आधिकारिक प्रसारक जी नेटवर्क पर विशेष बातचीत में कहा, इस समय कई अच्छे खिलाड़ी खेल रहे हैं लेकिन सचिन को देखिये कि उन्होंने क्या हासिल किया है। वह किस तरह युवावस्था से इतने लम्बे समय तक ऊंचे स्तर पर खेले, वह काबिले तारीफ है।

रुट ने कहा, कई बार ऐसा भी समय था जब उन्होंने दबाव का सारा बोझ अपने कंधों पर झेला और ऐसा उन्होंने 20 साल से अधिक समय तक किया। इससे पता लगता है कि वह इतने समय तक भारतीय क्रिकेट के लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों थे।

उन्होंने कहा, वह महान खिलाड़ी थे। मैं छोटा था और जिस तरह वह खेलते थे मैं उसकी प्रशंसा करता था। उन्होंने न केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी अपना योगदान दिया।

दुबई कैपिटल्स का वल्र्ड आईएलटी20 में शुक्रवार को अबु धाबी नाईट राइडर्स से मुकाबला होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा, वह महान खिलाड़ी थे। मैं छोटा था और जिस तरह वह खेलते थे मैं उसकी प्रशंसा करता था। उन्होंने न केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी अपना योगदान दिया।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार