Joe Root Unwanted Record: इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (ENG vs SL 3rd ODI) रविवार, 27 सितंबर को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मेजबान टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) 37 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ अब उनके नाम एक 45 साल पुराना बेहद ही अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि केनिंग्टन ओवल वनडे में जो रूट LBW आउट हुए। जनिथ लियानागे की गेंद उनके पैड पर लगी जिसके बाद अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। आपका ये जानकर हैरानी होगी कि जो रूट 2026 के इंग्लिश होम सीजन में 9वीं बार LBW आउट हुए हैं। यह सभी फॉर्मेट में किसी खिलाड़ी के लिए एक इंग्लिश समर में सबसे ज्यादा LBW आउट होने का रिकॉर्ड है।
उन्होंने किम ह्यूज का शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ा है, जो कि आज से 45 साल पहले यानी साल 1981 के इंग्लिश होम सीजन में 8 बार LBW आउट हुए थे। उनके अलावा रवि बोपारा 2009 के इंग्लिश होम सीजन में 8 बार LBW आउट हुए।
इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि जो रूट एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा LBW आउट होने के मामले में संयुक्त रूट से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वो 2026 में 12 बार LBW आउट हो चुके हैं। इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड के ही पूर्व क्रिकेटर पॉल कॉलिंगवुड हैं, जो कि 2007 में 14 बार LBW आउट हुए थे।
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा LBW आउट (सभी फॉर्मेट)
- 14 – पॉल कॉलिंगवुड (इंग्लैंड), 2007
- 12 – एंड्रयू हडसन (साउथ अफ्रीका), 1994
- 12 – क्रिस हैरिस (न्यूजीलैंड), 2002
- 12 – खालिद मशूद (बांग्लादेश), 2003
- 12 – ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका), 2006
- 12* – जो रूट (इंग्लैंड), 2026
मैच का हाल: इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी पारी के 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 355 रन बनाए। उनके लिए सलामी बल्लेबाज़ टॉम बैंटन ने 105 गेंदों पर 126 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 29.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 132 रन बनाकर ऑलआउट हुई। तो ऐसे इंग्लैंड ने ये मुकाबला 223 रनों से जीता और सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।