जो रूट (नाबाद 79) रन की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड ने यहां रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम कप्तान ने कुशल परेरा के 81 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 73 रन और वनिंदु हसारंगा के 65 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के के सहारे 54 रन की मदद से 42.3 ओवर में 185 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने रूट के 87 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 79 रन की बदौलत 34.5 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीता। श्रीलंका की ओर से दुश्मंता चमीरा ने तीन विकेट लिए जबकि बिुनरा फर्नाडो और चमीका करूणारत्ने को एक-एक विकेट मिला।

इंग्लैंड की पारी में रुट के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 21 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन और मोइन अली ने 28 रन बनाए जबकि सैम करेन नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, श्रीलंका की ओर से परेरा और हसारंगा के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके कारण टीम निर्धारित 50 ओवर तक भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी। परेरा और हसारंगा के बीच चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के टूटने के बाद श्रीलंकाई पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

श्रीलंका की पारी में परेरा और हसारंगा के अलावा चमिका करुणारत्ने 33 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने चार विकेट, डेविड विली ने तीन विकेट और मोइन ने एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार