इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इंग्लैंड के क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन टी-20 वर्ल्ड कप के बीच मिले ब्रेक के दौरान मरीन ड्राइव पर आराम से घूम रहे हैं। क्लिप में, दोनों खिलाड़ी मशहूर प्रोमेनेड पर बैठे हुए, समुद्री हवा का मज़ा लेते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके साथ कोई सिक्योरिटी वाला भी नहीं है।

Advertisement

मुंबई की सबसे बिज़ी पब्लिक जगहों में से एक पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टार्स को आज़ादी से घूमते देखकर कई दर्शक हैरान रह गए। मरीन ड्राइव, जिसे अक्सर “क्वींस नेकलेस” कहा जाता है, लोकल लोगों और टूरिस्ट दोनों के लिए एक पॉपुलर हैंगआउट है। आर्चर और डॉसन का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है।

Advertisement

कुछ भारतीय फैंस ने उन लोगों की बोलती बंद कर दी जो भारत को स्टार्स के लिए अनसेफ प्लेस कहते हैं। वहीं, कुछ ने इंग्लिश खिलाड़ियों के इस मस्तमौला अंदाज़ की तारीफ की। हालांकि, कुछ फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने एक बड़े ग्लोबल इवेंट के दौरान सिक्योरिटी इंतज़ामों पर चिंता जताई। इंग्लिश स्टार्स का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, अगर इंग्लैंड के ग्रुप की बात करें तो वो ग्रुप सी में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की आज नेपाल पर जीत के साथ ही नेपाल बाहर हो गया और वेस्टइंडीज सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर गया। अब इस ग्रुप से सुपर-8 में जाने के लिए इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और इटली की टीमों के बीच जंग होगी लेकिन अगर यहां से कोई उलटफेर नहीं होता है तो इंग्लैंड आसानी से सुपर-8 में जा सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार