राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने रविवार (23 मार्च) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

आर्चर ने अपने कोटे के चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 76 रन लुटा दिए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में कोटे के चार ओवरों में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए।आर्चर ने अपने कोटे के पहले ओवर में 23 रन औऱ आखिरी ओवर में भी 23 रन लुटाए। 

Advertisement

इस लिस्ट में उन्होंने मोहित शर्मा को पीछे छोड़ा,जिन्होंने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में चार ओवर मे बिना कोई विकेट लिए 73 रन दिए हैं। 

बता दें कि आईपीएल के मेगा ऑक्शन में राजस्थान की टीम ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। आर्चर इससे पहले 2018 से 2020 तक राजस्थान की टीम का हिस्सा थे। 2022 में उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा लेकिन वह उस साल टीम के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेले। 2023 में वह मुंबई के लिए पांच मैच खेले औऱ टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 2024 के सीजन में वह किसी टीम का हिस्सा नहीं थे।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

हैदराबाद के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुई ईशान किशन ने शतक जड़ा। ईशान ने 47 गेंदों में 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली। इसके अलावा ट्रैविस हेड ने 31 गेंदों में 67 रन की तूफानी पारी खेली है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार