इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने बुधवार (1 फरवरी) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में बेहतरीन गेंदबाजी की। आर्चर ने 9.1 ओवर में 40 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने रासी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम,हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल और तबरेज शम्सी को अपना शिकार बनाया। दिसंबर 2019 के बाद आर्चर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

Advertisement

तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में वनडे में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड आर्चर ने अपने नाम कर लिया। इस मामले में आर्चर ने पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा। अकरम ने 1993 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 रन देकर 5 विकेट लिए थे। 

साथी क्रिस वोक्स को भी पछाड़ा

आर्चर ने इंग्लैंड के लिए विदेशी सरजमीं पर बेस्ट गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। उन्होंने अपने साथी गेंदबाज क्रिस वोक्क का रिकॉर्ड तोड़ा। वोक्स ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में 45 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 59 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड के 346 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका 43.1 ओवर में 287 रनों पर ऑलआउट हो गई। बटलर के अलावा डेविड मलान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 118 रन की पारी खेली।

Advertisement

बता दें कि कोहनी और पीठ में चोट के कारण आर्चर 22 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहे थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज से टीम में वापसी की। हालांकि पहले वनडे में आर्चर काफी महंगे साबित हुए थे। दूसरे वनडे में उन्हें टीम मैनेजमेंट द्वारा आराम दिया गया था।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार