Jofra Archer ipl: इंग्लैंड टीम के लिए खुशखबरी है। चोट की वजह से कई महीनों मैदान से दूर रहने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। जोफ्रा आर्चर ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हुए इस बात के संकेत भी दे दिए हैं। जोफ्रा आर्चर ने जो रील शेयर की है उसमें वो गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए देखे जा सकते हैं।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर को गेंदबाजी करता देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब उन्हें बॉलिंग के वक्त बिल्कुल भी तकलीफ नहीं हो रही है। वहीं द टेलीग्राफ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जोफ्रा आर्चर जनवरी 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज से मैदान में वापसी करने जा रहे हैं।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए मैदान पर उतरेंगे लगभग-लगभग इस बात की भी पुष्टि हो गई है। बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए लास्ट टेस्ट मैच 24 फरवरी 2021 को भारत के खिलाफ खेला था वहीं 20 मार्च 2021 को उन्होंने लास्ट टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था।

चोट के चलते पहले ही जोफ्रा आर्चर आईपीएल से लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2021 तक मिस कर चुके हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी वो इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं हैं। जोफ्रा आर्चर को स्ट्रेस फ्रैक्चर की शिकायत हुई थी इसके अलावा वो बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से भी जूझ रहे हैं। मालूम हो कि साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जनवरी से हो रही है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार