Blair Tickner Ruled Out of 3rd Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (ENG vs NZ 3rd Test) नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बीच मुकाबले में मेहमान टीम (New Zealand Cricket Team) को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner) अचानक तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) का एक तेज बॉल सीधा हेलमेट पर लगा था। 

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "ब्लेयर टिकनर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाकी मुकाबले से बाहर हो गए हैं। पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान हेलमेट पर गेंद लगने के कारण उन्हें सिर में चोट आई थी। ज़ैक फॉल्क्स को ब्लेयर टिकनर की जगह कन्कशन रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।"

Advertisement

बता दें कि ब्लेयर टिकनर को न्यूजीलैंड की पहली इनिंग के 115वें ओवर के दौरान चोट लगी थी। यहां जोफ्रा आर्चर ने अपना दूसरा गेंद डालते हुए एक खतरनाक बाउंसर फेंका था जो कि सीधा ब्लेयर टिकनर के सिर से टकराया। इसके बाद मैदान पर मेडिकल टीम ने उनकी जांच की जिसे पास करने के बाद ब्लेयर टिकनर फिर से बैटिंग करने लगे। उन्होंने 6 गेंदों पर नाबाद 4 रन बनाए।

उन्होंने इंग्लैंड की पहली इनिंग में 3 ओवर गेंदबाज़ी की और बिना कोई विकेट लिए 21 रन खर्चे। हालांकि इंग्लिश इनिंग के 22वें ओवर के शुरू होने से पहले ब्लेयर टिकनर को चक्कर आने लगे और वो मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद ही ये पता चला कि वो तीसरे टेस्ट से पूरी तरह बाहर हो गए हैं और न्यूजीलैंड ने ज़ैक फॉल्क्स को उनके कन्कशन रिप्लेसमेंट के तौर पर चुन लिया है।

बात करें अगर इस मुकाबले की न्यूजीलैंड ने नॉर्टिंघम टेस्ट में अपनी पहली इनिंग में 438 रन बनाए, जिसके बाद इंग्लिश टीम ने दूसरे दिन के खेल के अंत तक 2 विकेट खोकर 223 रन जोड़े। वो न्यूजीलैंड के पहले इनिंग के स्कोर से 215 रन पीछे हैं। मैदान पर जैकब बेथेल (128 गेंदों पर 74 रन) और जो रूट (42 गेंदों पर 21 रन) है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, शोएब बशीर।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, जैक फॉल्क्स, नाथन स्मिथ, विलियम ओ'रूर्क, बेन सियर्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार