New Zealand vs West Indies ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैंपबेल की वापसी हुई है, जिन्होंन अपना आखिरी वनडे मैच में 2019 में खेला था। कैंपबेल को ब्रेंडन किंग की जगह मौका मिला है, जिनका कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

Advertisement

इसके अलावा टी-20 सीरीज  से टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड को वनडे टीम में भी जगह मिली है। भारत के खिलाफ हाल ही में अहमदाबाद टेस्ट में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अनकैप्ड तेज गेंदबाज जोहान लेने और ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर को भी टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में कई तेज गेंदबाज नहीं होंगे, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, रेमन सिमंड्स और जेडियाह ब्लेड्स चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

वनडे  सीरीज का पहला मुकाबला 16 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इसके बाद अगले दो मुकाबले नेपियर और हेमिल्टन में खले जाएंगे। बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम 

Also Read: LIVE Cricket Score

शाई होप (कप्तान), एलिक एथेनेज, एकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, जोहान लेने, खारी पियरे, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार