ब्रिस्बेन/नई दिल्ली, 20 दिसंबर (हि.स.) । ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने आज मिशेल जॉनसन की तारीफ करते हुए आज कहा कि मिशेल जॉनसन ने पहली पारी में जिस तरह बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को निशाना बनाया वह शानदार था। मुझे लगता है कि इससे उनकी लाइन और लेंथ बिगड़ी और शायद इससे दूसरे छोर पर मुझे भी मदद मिली। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आज उसने अपने स्पैल से मैच का रूख बदल दिया और इससे हमारे लिए मौका बन गया।

ये भी पढ़ें : स्टेन के तूफान में उड़ी कैरेबियाई टीम

जॉनसन ने पहली पारी में 88 रन बनाए और फिर आज सुबह चौथे दिन जल्दी जल्दी तीन विकेट चटकाए जिससे भारत को मैच चार विकेट से गंवाना पड़ा और वह सीरीज  में 0-2 से पिछड़ गया है।

सभी गेंदबाजों ने आज अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाज की और फिर नाथन लियोन ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। शेन वाटसन ने पूरे मैच के दौरान दबाव बनाए रखा। इस तरह सभी गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की।’’ भारत ने आज दूसरी पारी में एक विकेट पर 71 रन से आगे खेलते हुए 143 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन टीम ने इसके बाद 224 रन बनाए। आस्ट्रेलिया को हालांकि सिर्फ 128 रन का लक्ष्य मिला और मेजबान टीम चार विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार