ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के बीच शनिवार (5 मार्च) को महिला वर्ल्ड कप 2022 का तीसरा मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज की है। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज़ राचेल हेन्स और इंग्लिश टीम की कप्तान नेट स्काइवर ने शतकीय पारी खेली, लेकिन मैच खत्म होते-होते सारी सुर्खियां जेस जोनासेन लूट ले गई।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में जेस जोनासन ने तीन ओवर करते हुए इंग्लैंड के दो बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया और सिर्फ 18 रन ही खर्चे। मजे की बात ये है कि इस गेंदबाज़ ने अपने दोनों ही विकेट मैच के अंतिम और निर्णायक ओवर में प्राप्त किए। इसी दौरान जोनासन ने इंग्लिश बल्लेबाज़ कैथरीन ब्रंट का ऐसा अद्भूत कैच लपका जिसे देखकर बैटर भी हंसने के अलावा कुछ और रिएक्शन नहीं दे सकी। मैच के बाद अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी इन्जॉय भी कर रहे हैं।

Advertisement

ये कैच मैच के आखिरी ओवर की दूसरी बॉल पर देखने को मिला। अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। मैदान पर इंग्लैंड के लिए कैथरीन ब्रंट और नेट स्काइवर की सेट जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी। ओवर की पहली बॉल पर इंग्लैंड ने लेग बाई से रन निकाल लिया, जिसके बाद ब्रंट स्ट्राकर एंड पर पहुंच गई। इंग्लैंड को जीत के लिए बड़े शॉट की दरकार थी, ऐसे में दूसरी बॉल पर ब्रंट ने पूरी ताकत से बल्ला झुमाया और जोर से शॉट लगा दिया।  लेकिन ये शॉट उनके बल्ले का काफी नीचे लगा और सीधा गेंदबाज़ जोनासन की तरफ गया, जिस पर इस गेंदबाज़ ने फुरती दिखाते हुए उसे हवा में ही बॉल को लपका लिया। ये कैच देखने में बिल्कुल ऐसा था जैसे किसी ने इसे फेविकुल से चिपका दिया हो।

कैच लपकने के बाद थोड़े समय के लिए जोनासन मुंह पर हाथ रखे हसंते हुए नज़र आई, जिसके साथ ही बैटर ब्रंट ने भी ऐसा ही रिएक्शन दिया। हालांकि  पवेलियन की तरफ लौटते समय वो काफी निराश दिखी। बता दें कि इसी ओवर की आखिरी बॉल पर जोनासन ने अपना दूसरा विकेट भी प्राप्त किया था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार