22 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में जारी पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने अपने नाम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

BREAKING: तीसरे वनडे से भी बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी, इस खिलाड़ी ने ले ली जगह

Advertisement

दूसरी पारी में 47 रन का योगदान देने वाले बेयरस्टो ने एक कैलेंडर ईयर में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम नया इतिहास रच दिया है। बेयरस्टो ने इस साल अब तक खेले 11 मैचों में 1091 रन बना लिए हैं।

OMG: मैच के दौरान इस मैच रैफरी ने किया ऐसा कि आईसीसी से करनी पड़ी शिकायत

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर को 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  उन्होंने साल 2000 में 9 टेस्ट मैचों में 1045 रन बनाए थे।

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

इसके अलावा बेयरस्टो टेस्ट क्रिकेट इतिहास के दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 1 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

क्र.सं खिलाड़ी का नाम मैच रन साल
1 जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) 11 1091* 2016
2 एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे) 9 1045 2000
3 एबी डी विलियर्स (साउथ अफ्रीका) 9 933 2013
4 एंडी फ्लावर  (जिम्बाब्वे) 9 899 2001
5 कुमार संगाकारा (श्रीलंका) 12 891 2001
6 एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) 14 870 2001

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार