Jos Buttler Record: हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कैप्टेंसी वाली इंग्लिश क्रिकेट टीम (England Cricket Team) मंगलवार, 22 सितंबर से श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज (ENG vs SL ODI) खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) इतिहास रचकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
एलेक स्टीवर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी: जोस बटलर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एक अहम सदस्य खिलाड़ी हैं, जो कि अब तक 422 इंटरनेशनल मैचों की 424 पारियों में 12,869 रन बना चुके हैं। यहां से वो श्रीलंका वनडे सीरीज में 131 रन बनाते हैं, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 13,000 रन पूरे कर लेंगे और इस आंकड़ें तक पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे इंग्लिश विकेटकीपर खिलाड़ी बन जाएंगे।
गौरतलब है कि फिलहाल इंग्लैंड के लिए ये कारनामा बतौर विकेटकीपर सिर्फ पूर्व क्रिकेटर एलेक स्टीवर्ट ने किया है। उन्होंने 303 मैचों की 397 पारियों में 13,190 रन बनाए। बताते चलें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड जो रूट के नाम दर्ज है, जिन्होंने 393 मैचों की 520 पारियों में 22,997 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन (विकेटकीपर)
एलेक स्टीवर्ट - 303 मैचों की 397 पारियों में 13,140 रन
जोस बटलर - 422 मैचों की 424 पारियों में 12,869 रन
जॉनी बेयरस्टो - 287 मैचों की 348 पारियों में 11,581 रन
नंबर-1 विकेटकीपर बैटर बनने का मौका: 36 वर्षीय जोस बटलर श्रीलंका वनडे सीरीज में 272 बन बनाने में कामयाब होते हैं, तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 13,000 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ एलेक स्टीवर्ट को पछाड़कर इंग्लैंड के नंबर-1 विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन जाएंगे। बता दें कि फिलहाल जोस इस रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरी पॉजिशन पर हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड ODI टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सॉनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्ब, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।