New Zealand vs England 2nd T20I: इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने सोमवार (20 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में तीन गेंद पर 4 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका जड़ा और जैकब डफी की गेंद पर मिचेल सैंटनर को कैच थमा बैठे।

Advertisement

भले ही बटलर आउट हो गए लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया। टी-20 इंटरनेशनल में 350 चौके पूरे करने वाले वह इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले पॉल  स्टर्लिंग, रोहित शर्मा, विराट कोहली और बाबर आजम ने ही किया था। 

Advertisement

बता दें कि क्राइस्टचर्च में ही खेले गए पहले टी-20 मैच में 25 गेंदों में 29 रन की पारी खेली थी। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने  तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। जिसमें फिल सॉल्ट ने 56 गेंदों में 85 रन और कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों में 7 रन की तूफानी पारी खेली। 

इसके जवाब में न्यूजीलैंड 18 ओवर में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई। टिम सेफर्ट ने 39 रन,  कप्तान  मिचेल सैंटनर ने 36 रन औऱ मार्क चैपमैन ने 28 रन की पारी खेली। 

इंग्लैंड  के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए आदिल रशीद ने 4 विकेट,ल्यूक  वुड,  ब्रायडन कार्स और लियाम डाउसन ने 2-2 विकेट लिए। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीरीज  का तीसरा और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच  23 अक्टूबर को होगा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार