India vs England 5th T20I: इंग्लैंड के ओपनर औऱ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने शनिवार (11 जुलाई) को भारत के खिलाफ साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बटलर ने 204.69 की स्ट्राईक रेट से 64 गेंदों में 131 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
तोड़ा धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में बटलर टॉप पर पहुंच गए हैं। इस पारी के बाद बतौर विकेटकीपर तीनों फॉर्मेट को मिलाकर बटलर के 367 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व भारतीय विकेटकीपर एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 359 छक्के जड़े थे।
इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बटलर ने अपने नाम कर लिया है।
भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी
भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में एविन लुईस को पछाड़कर बटलर टॉप पर पहुंच गए हैं। लुईस ने 2017 में भारत के खिलाफ किंग्सटन में खेले गए मुकाबले में नाबाद 125 रन की पारी खेली थी।
इंग्लैंड के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी
Also Read: LIVE Cricket Score
बटलर इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले 2023 में फिलिप सॉल्ट ने वेस्टइंडीज खिलाफ 119 रन की पारी खेली थी।