Jos Buttler Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) शनिवार, 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में होने वाले पहले टी20 मुकाबले (NZ vs ENG 1st T20I) में अपने बैट से धमाल मचाकर कुछ खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि जोस बटलर के पास एक साथ मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) और एलेक्स हेल्स (Alex Hales) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, क्राइस्टचर्च में होने वाले इस मुकाबले में जोस बटलर अगर 3 छक्के लगाते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 174 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ मार्टिन गप्टिल को पछाड़ते हुए टी20I में तीसरे सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। जान लें कि न्यूजीलैंड के दिग्गज मार्टिन गप्टिल के नाम टी20 इंटरनेशऩल में 122 मैचों में 173 छक्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर टीम इंडिया के महान बल्लेबाज़ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 159 मैचों में 205 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, इसके अलावा 35 वर्षीय जोस बटलर अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 4 छक्के ठोक देते हैं तो वो इस फॉर्मेट में अपने 585 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करते हुए एलेक्स हेल्स को पछाड़कर दुनिया के पांचवें सर्वाधिक टी20 छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल इस रिकॉर्ड लिस्ट में क्रिस गेल (1056 छक्के), कीरोन पोलार्ड (966 छक्के), आंद्रे रसेल (769 छक्के), निकोलस पूरन (685 छक्के), और एलेक्स हेल्स (584 छक्के) उनसे आगे हैं।

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में अगर जोस बटलर कुल 164 रन बनाते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 4,000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी होंगे। अब तक रोहित शर्मा (4,231 रन), बाबर आज़म (4,223 रन), और विराट कोहली (4,188 रन) ने ही ये कारनामा किया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score

फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, जॉर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार