India vs England 2nd T20I: इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने शनिवार (25 जनवरी) को भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशऩल में खास रिकॉर्ड बना दिया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे बटलर ने 30 गेदों में 45 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े।

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में 150 छ्क्के

Advertisement

बटलर ने इस पारी के दौरान टी-20 इंटरनेशनल में अपने 150 छ्क्के पूरे कर लिए हैं, इस आंकड़े तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। बटलर ने अभी तक 131 मैच की 120 पारियों में151 छक्के हो गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, मार्टिन गुप्टिल और मोहम्मदस वसीम ने यह कारनामा किया था। 

टी-20 इंटरनेशऩल में 3500 रन

बटलर टी-20 इंटरनेशनल में 3500 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अब 120 पारियों में 3502 रन हो गए हैं। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन की लिस्ट में रोहित शर्मा, बाबर आजम, विराट कोहली, पॉल स्टर्लिंग औऱ मार्टिन गुप्टिल ही उनसे आगे हैं। 

बटलर सीरीज के पहले दो मुकाबलों में सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उनके बल्ले से 2 पारियों में 56.50 की औसत से 113 रन बनाए हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 2-0 से आगे है। सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (28 जनवरी) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बटलर के पास मार्टिन गुप्टिल को भी पछाड़ने का मौका होगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार