India vs England 1st T20I: इंग्लैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने बुधवार (22 जनवरी) को भारत के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले टी-20 इंटरनेशनल में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे बटलर ने 44 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के लगाए। 

Advertisement

विराट कोहली की बराबरी की

Advertisement

भारत-इंग्लैंड टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में बटलर संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत के खिलाफ पांचवां पचास प्लस स्कोर बनाकर उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। बता दें कि कोहली इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।  

ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर

बटलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे कर लिए हैं और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के आठवें क्रिकेटर बन गए हैं। बटलर के अब तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 368 मैच की 373 पारियों में 351 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे रोहित शर्मा, क्रिस गेल, शाहीद अफरीदी, ब्रैंडन मैकुलम, मार्टिन गुप्टिल, एमएस धोनी और सनथ जयसूर्या हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड 20 ओवर में 132 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें बटलर के अलावा कोई और खिलाड़ी अपना योगदान नहीं दे पाया। 

Advertisement

इसके जवाब में भारत ने 12.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 232.35 की स्ट्राईक रेट से 34 गेंदों में 79 रन की पारी खेली,जिसमें 5 चौके और 8 छक्के जड़े।

सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी (शनिवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार