राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। बटलर ने 35 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 39 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

इस पारी को मिलाकर बटलर ने आईपीएल 2022 के 17 मैच में 57.53 की औसत औऱ 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए, जिसमें चार शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। इस सीजन उन्होंने सबसे ज्यादा 45 छक्के जड़े हैं। 

Advertisement

इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 848 रन बनाए थे। बता दें कि एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं, जिन्होंने आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए 973 रन बनाए थे। 

हालांकि वह फाइनल में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और हार्दिक पांड्या की गेंद पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को कैच दे बैठे। 

बटलर पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने आईपीएल प्लेऑफ में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पहले क्वालीफायर में 89 रन और दूसरे क्वालीफायर में नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले वॉर्नर ने 2016 में हैदराबाद के लिए खेलते हुए प्लेऑफ में 190 रन बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार