पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा। ऐसे में इंग्लिश फैंस एलेक्स हेल्स और जोस बटलर से एक बार फिर आतिशी शुरुआत की उम्मीद कर रहे थे लेकिन पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ों के सामने दोनों ओपनर्स संघर्ष करते दिखे। हेल्स तो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, बटलर ने आउट होने से पहले 26 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली।

Advertisement

बटलर ने इस दौरान अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया। ये छक्का पारी के पांचवें ओवर में आया और ये ओवर नसीम शाह कर रहे थे। नसीम शाह ने इस पूरे ओवर में बटलर को तंग किया और ऐसा लगा कि वो कभी भी आउट हो सकते हैं। शाह की स्विंग और पेस के आगे बटलर को कुछ समझ नहीं आ रहा था लेकिन तभी उन्होंने पिटारे में से अपना ट्रेडमार्क शॉट निकाला।

Advertisement

नसीम शाह के ओवर की पहली तीन गेंदों पर बीट होने के बाद चौथी गेंद पर बटलर ऑफ स्टंप के बाहर चले गए और उनकी रफ्तार को इस्तेमाल करते हुए डीप फाइन लेग के ऊपर से अद्भुत छक्का जड़ दिया। बटलर का ये छक्का देखकर नसीम शाह के होश भी उड़ गए। इस छक्के का वीडियो आईसीसी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

हालांकि, जो प्रेशर नसीम शाह ने बनाया था उसका फायदा अगले ओवर में हारिस रउफ ले गए और उन्होंने मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच करवाकर बटलर की पारी का अंत किया। हालांकि, इसके बाद बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और 10 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार