New Zealand vs England 2nd T20I: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास सोमवार (20 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 11.45 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

बता दें कि क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले में बटलर ने 25 गेंदों में 29 रन की पारी खेली थी। हालांकि वह मुकाबला बारिश के काऱण रद्द हो गया था। 

Advertisement

बटलर ने अभी तक टी-20 क्रिकेट में 471 मैच की 445 पारियों में 13503 रन बनए हैं। अगर वह इस मैच में 41 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों  की लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे। कोहली के नाम 414 मैच की 397 पारियों में 13543 रन दर्ज हैं। 

इसके अलावा अगर वह दो छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। बटलर ने अभी तक 142 मैच की 131 पारियों में 172 छक्के जड़े हैं, वहीं गुप्टिल ने 112 मैच की 118 पारियों में 173। इस लिस्ट में रोहित शर्मा (205) पहले और मुहम्मद वसीम (187) दूसरे नंबर पर हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बटलर अगर एक चौकाजड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 350 या उससे ज्यादा चौके जड़ने वाले दुनिया के पांचवें और इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल बाबर आजम,  पॉल स्टर्लिंग,रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार