इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ्अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास नहीं कर पाए हैं लेकिन भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी क्योंकि अगर इंग्लिश टीम को भारत के खिलाफ मैच जीतने के बारे में सोचना है तो उन्हें जोस बटलर के बल्ले से रनों की दरकार होगी। हालांकि, इस सेमीफाइनल से पहले भी बटलर सुर्खियों में हैं।

Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बटलर मुंबई की सड़कों पर गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बटलर ने सड़क पर क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ खेलकर उनका दिन बना दिया। बटलर का ये दिल छू लेने वाला वीडियो देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बटलर का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, अगर भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के दिग्गज़ बल्लेबाज़ जोस बटलर एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं। 35 वर्षीय जोस बटलर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 42 मैचों की 41 पारियों में 1075 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 98 चौके और 44 छक्के लगाए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर बटलर भारत के खिलाफ सेमीफाइनल-2 में अपनी पारी के दौरान दो चौके लगाते हैं तो वो इस टूर्नामेंट में अपने 100 चौके पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये कारनामा करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन जाएंगे। बताते चलें कि टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ पांच ही खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है। इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि जोस बटलर भारत के सामने सेमीफाइनल-2 में अपनी बैटिंग के दौरान 5 रन भी बनाते हैं तो भी वो भारत-इंग्लैंड टी-20 इंटरनेशनल में विराट कोहली को पछाड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल जोस बटलर के नाम भारत के सामने अब तक 27 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की 24 पारियों में 32.20 की औसत और 143.75 की स्ट्राइक रेट से 644 रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार